Ro no D15139/23

धड़कते दिल को मिला छत्तीसगढ़ का दुलार

*प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु ने नारायणपुर की मासूम अनुष्का को दी नई जिंदगी*

 

रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रोजेक्ट धड़कन’ और ‘चिरायु’ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, विशेष रूप से जन्मजात हृदय रोगों और अन्य गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच और उपचार के लिए चलाई जा रही प्रमुख स्वास्थ्य योजनाएं हैं। इनका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को महंगे इलाज का आर्थिक बोझ उठाने से बचाना है।

 

अबूझमाड़ के जंगलों से घिरे नारायणपुर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक किसान परिवार के लिए उनकी 5 साल की बेटी की धड़कनें ही उनका संसार थीं। लेकिन जब पता चला कि उस मासूम के दिल में जन्मजात बीमारी है, तो मानो उस परिवार की दुनिया ही थम गई। इलाज का भारी-भरकम खर्च और संसाधनों की कमी के बीच जहां उम्मीदें दम तोड़ रही थीं, वहां राज्य सरकार की योजनाओं ने फरिश्ते की तरह कदम रखा।

 

ज़िला प्रशासन नारायणपुर के प्रोजेक्ट धड़कन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की चिरायु योजना (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के साझा प्रयासों से ओरछा विकासखंड के कुरूषनार गांव की 5 वर्षीय अनुष्का मंडावी का सफल और पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन किया गया है। यह सफलता की कहानी स्वास्थ्य विभाग के समर्पण और सरकारी योजनाओं की सार्थकता की एक जीती-जागती मिसाल है।

 

*आंगनबाड़ी में पहचान से अस्पताल के बेड तक का सफर*

 

अनुष्का के पिता अर्जुन मंडावी पेशे से किसान हैं और माता प्रमिला मंडावी गृहिणी हैं। सीमित आय के कारण अपनी लाडली के महंगे इलाज की व्यवस्था करना उनके लिए नामुमकिन सा था। इस बीच, चिरायु दल जब नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा, तो उनकी नज़र अनुष्का पर पड़ी। चिकित्सकीय जांच में बच्ची के दिल की बीमारी का खुलासा हुआ। चिरायु दल ने बिना वक्त गंवाए परिवार को ढांढस बंधाया और योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त इलाज की पूरी जानकारी दी।

 

इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए चिरायु दल के सदस्य डॉ. सतीश उसेंडी, डॉ. सिलवंती सिंह, फार्मासिस्ट मदन शोरी, लैब टेक्नीशियन दिलीप उसेंडी और एएनएम जसमती कचलाम ने कागजी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा कराया।

 

*प्रशासनिक संवेदनशीलता और सत्य साई संजीवनी का साथ*

 

 

मामला सामने आते ही जिला प्रशासन तुरंत एक्टिव मोड में आ गया। जिला कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के सीधे मार्गदर्शन में अनुष्का को तत्काल श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल भेजा गया। वहां देश के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 12 जून 2026 को मासूम अनुष्का के दिल का सफल और पूरी तरह से निःशुल्क ऑपरेशन किया।

 

*लौट आईं मुस्कान, परिवार ने जताया आभार*

 

अब अनुष्का के दिल की धड़कनें पूरी तरह सामान्य हैं और वह तेजी से रिकवर कर रही है। अपनी बेटी को हंसता-खेलता देख माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताते हुए कहा कि अगर चिरायु योजना और प्रोजेक्ट धड़कन का साथ न मिलता, तो हम अपनी बेटी का इलाज कभी नहीं करा पाते। इस योजना ने हमारी बच्ची को एक नया जीवन और हमारे परिवार को नई खुशियां दी हैं।

 

*जिला प्रशासन की अपील- समय पर जांच, सुरक्षित बचपन*

 

इस सफल ऑपरेशन के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं। श्चिरायु योजनाश् के तहत बच्चों की गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती दौर में ही करके उनका मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है, ताकि कोई भी बचपन संसाधनों की कमी के कारण मुरझाने न पाए।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें