Ro no D15139/23

मध्यप्रदेश में श्रेष्ठ कॉटन है, दुबई के उद्योगपति मध्यप्रदेश आएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दुबई के टेक्सटाइल व्यवसायियों ने प्रदेश से जुड़ने में रूचि जताई
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुबई में टेक्सटॉइल सिटी पहुंच कर प्रवासी भारतीयों के बिजनेस मॉडल का अवलोकन एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टेक्सटाइल सिटी के प्रमुख व्यवसायियों से चर्चा भी की और उन्हें पीएम मित्र पार्क की जानकारी दी। उद्यमियों ने टेक्सटॉइल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश से जुड़ने में रुचि भी जताई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां एक बहुत अच्छा प्रयोग हुआ है। यहां के व्यापारियों ने दुबई सरकार से जमीन लेकर तथा समिति बनाकर अपना एक मार्केट बनाया है। इस मार्केट की विशेषता है कि यहां तीन फ्लोर तक कार्य किया जाता है। आगे शो रूम भी है। रिटेल शॉप के साथ पीछे गोडाउन है। यह बहुत आदर्श व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां के अधिकांश उद्यमी मध्यप्रदेश आएं। टेक्सटॉइल के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में सबसे शुद्ध कॉटन मध्यप्रदेश में मिलता है। हम टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेशकों को आमंत्रित करते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्यमियों से अपेक्षा की है कि आप भी यह संकल्प लें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े और उनके साथ मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चले और इसमें आपका पूरा सहयोग हो। दुबई के उद्यमियों को देश के सात राज्यों में पीएम मित्र पार्क (पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र) के विकास और मध्यप्रदेश में धार जिले में प्रारंभ प्रकल्प की जानकारी भी दी गई।

  • Related Posts

    फोर लेन बनने से बदलेगी इटारसी-बैतूल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर बनेगा फोर लेन केन्द्र सरकार ने फोर लेन निर्माण के लिए मंजूर किए 758 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?