

इंटरटेनमेंट डेस्क । विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड का एक और कपल पेरेंट बन गया है. राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर किलकारी गूंजी है. शादी के 4 साल बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. दोनों बेटी के पेरेंट्स बने हैं.
राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो और पत्रलेखा बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं. एक्टर अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं कि उनकी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्हें उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिला है. कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और कपल के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है.
बता दें कपल की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले एक-दूजे को कई साल तक डेट किया था. कई साल तक रिश्ते में रहने के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने आज ही के दिन यानी 15 नवंबर, 2021 को सात फेरे लिए थे.









