
ऐअम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को निभाने में भी सहयोग प्रदान कर रही है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर यह योजना बहनों के लिए विशेष खुशियां लेकर आई है।
लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लटोरी निवासी ममता राजवाड़े महिमा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं तथा जेंडर गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें नियमित रूप से प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। योजना की 31वीं किस्त समय पर मिलने से इस वर्ष रक्षाबंधन का उत्साह और भी बढ़ गया है।
ममता राजवाड़े कहती हैं कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि ने इस पर्व की तैयारियों को आसान बना दिया है। समय पर किस्त मिलने से वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर सकी हैं। इससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ा और त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह योजना उनके जैसे हजारों परिवारों के लिए सहारा बनी है। प्रतिमाह मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी योगदान दे रही हैं।
ममता राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपना ष्विष्णु भैयाष् बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त प्राप्त होना बहनों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इससे महिलाओं को आत्मविश्वास मिला है और वे सम्मानपूर्वक अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर पा रही हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिलाओं के हित में संचालित यह योजना उनके जीवन में खुशहाली लेकर आई है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली यह आर्थिक सहायता बहनों के लिए सरकार की संवेदनशील सोच और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। ममता ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार कर रही है








