स्व सहायता समूह की दीदीयां बन रही लखपति ईंट निर्माण, मकानों में ढलाई करने का सेंटरिंग प्लेट, श्रृंगार दुकान और केंटीन का कर रही बेहतर संचालन

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दीदियों से जाना लखपति बनने तक का सफर

जशपुरनगर 03 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए थे। जिसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जशपुर की दीदीया निरंतर लखपति दीदी बन रही है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने बुधवार को मनोरा विकासखंड के स्व सहायता समूह की लखपति दीदियों से आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। मनोरा विकासखंड के उजाला स्व सहायता समूह की दीदी श्रीमती सोशन टोप्पो ने लखपति दीदी के सफर की जानकारी दी।
लखपति दीदी ने बताया कि समूह की 10 महिलाओं के साथ मिलकर ईंट निर्माण का कार्य 10 जनवरी 2025 से कर रही है। प्रतिदिन 3 से 4 हजार ईंट बना लेती है। जिसके विक्रय से समूह के महिलाओं को 5 हजार तक का लाभ हो जाता है और माह में 1 लाख से डेढ़ लाख तक की आमदनी हो जाती है। इसके साथ ही उजाला समूह की महिलाओं द्वारा मुर्गी पालन पोल्ट्री फार्म का संचालन और मिर्च उत्पादन भी करती है। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और महिलाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के लखपति दीदी श्रीमती सोनी ठाकुर ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को बताया कि उनके समूह का नाम सरस्वती स्व सहायता समूह है। जिसमें 10 महिलाएं कार्य कर रही है। उनके द्वारा मनोरा में  श्रृंगार स्टोर का संचालित किया जा रहा है इसके साथ ही उनके द्वारा बीसी सखी और ब्यूटी पार्लर दुकान संचालित भी की जाती है। इन कार्यों से समूह को मासिक आय 15 हजार से 20 हजार हो जाता है।
मनोरा की ही लक्ष्मी मां स्व सहायता समूह की लखपति दीदी श्रीमती पिंकी सोनी ने बताया कि उनके समूह में 10 महिलाएं कार्य कर रही है। जहां महिलाओं सेंटरिंग प्लेट इकाई का कार्य कर रही है। समूह ने 3 लाख बैंक लोन लेकर इस कार्य को शुरू किया अब  समूह को इससे अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। महिलाएं प्रतिमाह 15 हजार से 20 हजार कमा लेती है। मां जगदम्बे आजीविका स्व सहायता समूह मनोरा की 10 महिलाओं द्वारा कैंटीन संचालन का कार्य कर रही है। समूह की महिला श्रीमती अनीता बाई ने बताया कि बैंक से 1 लाख रुपए लोन लेकर कैंटीन शुरू किया गया है। जिसमें महिलाओं को अच्छी आमदनी हो रही है।
इस अवसर पर मनोरा जनपद सीईओ श्री रघुनाथ राम और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    सभी विकास खंडों के 10- 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सीएससी के व्हीएलई सर्विस प्रदाता के मध्य हुआ एमओयू मोर दुवार साय सरकार महाभियान की दी गई जानकारी जल…

    राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 21 अप्रैल से तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खेल में खिलाड़ी ले सकेगें प्रवेश

    जशपुरनगर 14 अप्रैल 2025 /खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 से जिले में संचालित की जाने वाली आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (बालिका)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर शहीदो क़ो दी गई श्रद्धांजलि

    अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह पर शहीदो क़ो दी गई श्रद्धांजलि

    संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 21 अप्रैल से तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खेल में खिलाड़ी ले सकेगें प्रवेश

    राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 21 अप्रैल से तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खेल में खिलाड़ी ले सकेगें प्रवेश

    जिले में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    जिले में पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित