Ro no D15139/23

कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

– पदयात्रियों को नहीं होनी चाहिए तकलीफ
– सेवा पंडालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
– सेवा पंडालों में पेयजल, साफ-सफाई, लाईटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा
राजनांदगांव 23 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने क्वांर नवरात्रि पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं प्रत्येक सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों के लिए आस्था का केन्द्र है और दूर-दराज से यहां श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने के लिए कहा। सेवा पंडालों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहे, ताकि पदयात्रियों को किसी तरह की तकलीफ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि क्वांर नवरात्रि में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत सहित चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य, विश्राम, चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं जाकर श्रद्धालुओं से बात की एवं उनसे व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक दवाई एवं मेडिकल स्टॉफ के साथ तैनात रहे। उन्होंने आवश्यकता अनुसार मार्ग में बैरिकेटिंग लगाने कहा। पदयात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए समुचित कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री गौतम चंद पाटिल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान