Ro no D15139/23

कलेक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज कोरबा में डीएमएफ /सीएसआर मद से स्वीकृत निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का किया अवलोकन, अधूरे कामों को तेजी से पूर्ण कराने के दिए निर्देश
नवीन एनआरसी भवन बनाने हेतु नगर निगम को प्रस्ताव देने के दिए निर्देश
डीएमएफ से विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों का अवलोकन करते हुए रिएजेण्ट की उपलब्धता सुनिश्चत करने हेतु किया निर्देशित
मरीजों की सुविधा हेतु नवीन पंजीयन कक्ष, शेड निर्माण सहित अन्य कार्य पूर्ण करने हेतु नगर निगम को दिए निर्देश
आयुष विंग के भवन में जल्द से जल्द विद्युत व पानी की करें व्यवस्था :- कलेक्टर

कोरबा 20 जून 2025/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा आज स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालय में डीएमएफ / सीएसआर मद से स्वीकृत कार्य का निर्माण प्रगति के संबंध में जानकारी लिया गया।
कलेक्टर द्वारा चिकित्सालय के मरीजों के हित में कराए गए सभी कार्य की निरीक्षण कर सबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्सालय में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे ट्रामा सेंटर भवन के लिफ्ट, सेण्ट्रल एससी, रैम्प, आरसीसी ड्रेन, छत की सीपेज ट्रीटमेंट, बेसमेंट के वाटर प्रूफिंग व इलेक्ट्रिक पैनल की शिफ्टंग के कार्य का अवलोकन कर कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने चिकित्सालय के पुराने भवन में डीएमएफ से निर्माणाधीन मरीजों के बैठने हेतु शेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आयुष विंग के विद्युत एवं पानी के व्यवस्था रहित भवन में जल्द से जल्द विद्युत एवं पानी की व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
एनआरसी विभाग का कलेक्टर  द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने नवीन एनआरसी भवन बनाने हेतु नगर निगम को प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ मद से चिकित्सालय के हमर लैब, ब्लड बैंक तथा अन्य विभागों में दिए गए विभिन्न चिकित्सकीय
उपकरणों का अवलोकन करते हुए रिएजेण्ट की उपलब्धता सुनिश्चत करने का निर्देश दिए। उन्होंने  आपातकालीन विभाग के प्रथम तल पर डीएमएफ से हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्माण किए जाने वाले नवीन 100 बिस्तर भवन का  निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश हाउसिंग बोर्ड विभाग को दिए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा सीसीयू का निर्माण, लॉण्ड्री विभाग का निर्माण जो कि सीजीएमएससी द्वारा किया जा रहा है का निरीक्षण किया गया तथा उचित दिशा निर्देश दिए गए। मरीजों की सुविधा हेतु नवीन पंजीयन कक्ष, पुराने एवं ट्रामा सेंटर भवन के रास्ते के ऊपर शेड का निर्माण ड्रेनेज सिस्टम, पानी की व्यवस्था हेतु ओव्हर हेड टेंक व पाईप लाईन बिछाने के कार्य हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. के.के. सहारे, अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी सहित पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!