Ro no D15139/23

गुजरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, मौजूद मरीजों से लिया फीडबैक

अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने के दिए निर्देश

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद विकासखण्ड के गुजरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का आकस्मिक जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों से बात की और इलाज की सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति कम होने की जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर ने उपस्थित बीपीएम और बीएमओ को डॉक्टरों सहित सभी पदस्थ अमले की शत्-प्रतिशत उपस्थिति प्रतिदिन ड्यूटी अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरीजों के सामने ही अधिकारियों को चेताया कि डॉक्टरों या किसी कर्मचारी के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने से मरीजों के इलाज में लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

अपने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने हो रहे संस्थागत प्रसवों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी महीनों से स्वास्थ्य केन्द्र में ही अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बिना किसी बड़े कारण के मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने को भी कहा। अपने निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूती सहायता योजना जैसी सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए मरीजों- गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अस्पताल मे मौजूद मरीजों के परिजनों से आयुष्मान कार्ड से इलाज के बारे में जानकारी ली और क्षेत्र के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों से भी उनकी तबीयत पूछी और इलाज के बारे में जानकारी ली। लिमतरा गांव की मरीज सजनी ने बताया कि डायरिया के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर दो बार परीक्षण कर चुके हैं, दवाएं और ग्लुकोज लगाया जा रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का गंभीरता से इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने रात्रिकालीन शिप्ट में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को अस्पताल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में शासकीय अमले के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    रायपुर, 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने आज नवा रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में अंतर्विभागीय बैठक ली। बैठक मे वर्ष 2025-26 के दौरान 21…

    Read more

    निर्वाचन कार्य के अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान हेतु अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ी

    रायपुर 30 मार्च 2026/विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले