Ro no D15139/23

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों का वितरत और राजस्व शिविरों पर विशेष फोकस गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को दी जाए प्राथमिकता- कलेक्टर  आकाश छिकारा

जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एलपीजी गैस और  पेट्रोलियम पदार्थों की वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सीमावर्ती जिलों और राज्यों से आने वाले परमिटधारी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही गैस एजेंसियों और पेट्रोलियम स्टेशनों में स्टाक की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को प्राथमिकता दी जाए तथा उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, आईवीआरएस, मोबाइल ऐप और वेबसाइट से बुकिंग की सुविधा की जानकारी दी जाए। उन्होंने काला बाजारी, जमाखोरी और ओवर रेट की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। सभी गैस एजेंसियों में भीड़ नियंत्रण और निर्धारित दर पर ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही दैनिक स्टॉक की उपलब्धता पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल माह तक राशन भंडारण की स्थिति की समीक्षा की तथा उर्वरक के भंडारण एवं परिवहन की जांच के निर्देश दिए गए। “मोर गांव मोर पानी” अभियान के अंतर्गत कार्यों की प्रगति एनसीएईआर सर्वे के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की डेटा रिपोर्ट को भरने के निर्देश दिए, साथ ही आजीविका मिशन के तहत एलडब्ल्यूई जिला में परिवारों की आय बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने बताया कि 01 से 15 अप्रैल तक राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्व, राशन, पेंशन, एफआरए पट्टा सहित अन्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। ब्लॉक स्तर आयोजित होने वाली शिविर में आवेदनों की समीक्षा कर निराकरण करवाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य उसी जगह पर आवेदनों का निराकृत कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ट्रांसजेंडर आईडी निर्माण, कर्मयोगी सप्ताह, ज्ञान भारतम मिशन, टीबी उन्मूलन, आंगनबाड़ी बच्चों के आधार अपडेट, अफीम खेती की जांच, रेत खदान प्रबंधन तथा जनगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, एग्रीस्टैक पंजीयन, शिक्षा विभाग में अपार आईडी निर्माण तथा स्कूलों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

स्वास्थ्य विभाग को जिला एवं ब्लॉक अस्पतालों में ओपीडी मरीजों के आयुष्मान कार्ड का ब्लॉकिंग की स्थिति का मॉनिटरिंग प्रतिदिन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को “संपूर्णता अभियान 2.0” के तहत शत-प्रतिशत डेटा एंट्री करने को कहा गया। इसके अलावा धान उठाव, खाद्यान्न भंडारण, पीडीएस दुकानों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थिति अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्या एवं शिकायत संबंधी आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 19 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में…

    Read more

    बसना में कारगिल विजय दिवस की तैयारियां तेज: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शहीद स्मारक परिसर में स्थापित कराया ‘तोप का प्रतिरूप’

        *शहीदों के सम्मान में सजेगा बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा नया शहीद स्मारक* *नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता द्वारा तैयार…

    Read more

    NATIONAL

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।