Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिले में कृषि व्यवस्था की ली जानकारी, शासन के बुवाई पद्धति की जानकारी किसानों को देने दिए निर्देश

 शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन  सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री वसंत
ग्राम सभा में जाति प्रमाण हेतु अपात्रों का दस्तावेज संकलित करने दिए निर्देश

अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उपवनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर सुश्री श्वेता कम्बोज, नगर निगम आयुक्त  डी.एन. कश्यप, सर्व एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अपूर्ण कार्यों के स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि शेष प्रकरणों पर 15 दिनों में प्रगति लाएं। उन्होंने जिले में अतिक्रमण पर कार्रवाई की जानकारी ली तथा कहा कि  सार्वजनिक भूमि, सड़क, नालों एवं शासकीय संपत्तियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सम्बंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने कहा। कलेक्टर ने निर्माण विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को मजदूरी भुगतान समय पर मिल जाए। उन्होंने सीएमएचओ को प्राइवेट अस्पतालों से सम्बंधित प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, सभी अस्पतालों की टीम बनाकर जांच करने कहा गया। इस दौरान सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर शेष प्रकरणों को जल्द निराकृत करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार, नक्शा प्रोजेक्ट की स्थिति, एनएचएम भर्ती प्रक्रिया में प्रगति, ऑनलाईन उपस्थिति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जानकारी, अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली गई तथा सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन, जन चैपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर समीक्षा की गई।

शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें-
कलेक्टर श्री वसंत ने विभागों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। अधिकारी जिम्मेदारी का गम्भीरता से क्रियान्वयन करें, किसी प्रकार की लापरवाही ना रहे। उन्होंने कहा कि जिले का शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने जिले में कृषि व्यवस्था की ली जानकारी, शासन के बुवाई पद्धति की जानकारी किसानों को देने दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में वर्षा के मद्देनजर कृषि की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में फसलों की स्थिति, खरीफ बुवाई, रोपाई की प्रगति तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही कृषि सेवाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा अनुशंसित बुवाई पद्धतियों की जानकारी किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। उन्होंने खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में किसानों को खाद एवं गुणवत्तापूर्ण बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने एग्रिस्टेक पंजीयन की जानकारी ली।

ग्राम सभा में जाति प्रमाण हेतु अपात्रों का दस्तावेज संकलित करने दिए निर्देश-
कलेक्टर ने जिले में जाति प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभाओं के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए अपात्र पाए गए व्यक्तियों के दस्तावेजों का संकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश

      बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्ति पर विशेष फोकस धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास

      रायपुर. 25 अगस्त 2026. शासन की योजनाएं जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं रहतीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें