Ro no D15139/23

घायल बायसन की स्थिति स्थिर, वैज्ञानिक तरीके से जारी है उपचार

 

रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र में घायल बायसन (गौर) को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में प्रसारित खबरों को छत्तीसगढ़ वन विभाग ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बायसन की हालत स्थिर है और उसका उपचार विशेषज्ञों की निगरानी में वैज्ञानिक पद्धति से लगातार किया जा रहा है।

*घाव में संक्रमण की खबरें गलत*

वन विभाग के अनुसार बायसन के घाव में कीड़े पड़ने और संक्रमण फैलने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम ने 30 मार्च और 05 अप्रैल 2026 को मौके पर जांच की, जिसमें घाव साफ पाया गया। बायसन को पहले ही एंटी-मैगॉट दीर्घकालिक इंजेक्शन दिया जा चुका है और घाव में नए ऊतक बन रहे हैं, जो उसके स्वस्थ होने का संकेत है।

*प्राकृतिक व्यवहार के तहत नाले के पास रहना*

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बायसन का नाले के पास रहना कमजोरी नहीं, बल्कि उसका प्राकृतिक व्यवहार है। जोड़ों में चोट के कारण वह कम गतिविधि कर रहा है और ठंडे व सुरक्षित स्थान पर रह रहा है। वह जरूरत के अनुसार पानी पी रहा है और सीमित रूप से चल-फिर रहा है।

*स्थानांतरण करना जोखिम भरा*

बायसन को दूसरे स्थान पर ले जाने की मांग पर विभाग ने कहा कि फिलहाल ऐसा करना सुरक्षित नहीं है। ट्रेंकुलाइज करने से ‘कैप्चर मायोपैथी’ का खतरा रहता है, जिससे उसकी जान को नुकसान हो सकता है। साथ ही, परिवहन के दौरान चोट बढ़ने और नए स्थान पर भोजन छोड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मौके पर ही उपचार (इन-सीटू) किया जा रहा है।

*लगातार निगरानी और उपचार जारी*

वन विभाग द्वारा बायसन को एंटी-बैक्टीरियल दवाएं और दर्द निवारक उपचार दिए जा रहे हैं। विशेषज्ञों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और आवश्यकता अनुसार उपचार किया जा रहा है।

*मीडिया से जिम्मेदारीपूर्ण खबर प्रसारित करने की अपील*

वन विभाग ने मीडिया से अपील की है कि वन्यजीवों से जुड़े मामलों में केवल प्रमाणित और तथ्यात्मक जानकारी ही साझा करें। विभाग ने आश्वस्त किया है कि बायसन के पूर्ण स्वस्थ होने तक निगरानी और उपचार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री…

    Read more

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह