Ro no D15139/23

सरगुजा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मिनिस्टर श्री राजेश अग्रवाल की पहल पर केंद्र ने बढ़ाया कदम अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने लिया संज्ञान

 

अम्बिकापुर 18 जून 2026/  सरगुजा अंचल की सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी को भेजे गए पत्र पर सकारात्मक संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने अम्बिकापुर-पत्थलगांव सेक्शन (एनएच-43) अंतर्गत अम्बिकापुर, सीतापुर एवं पत्थलगांव बायपास को वर्तमान प्रस्तावित टू-लेन के स्थान पर 4-लेन परियोजना के रूप में स्वीकृति प्रदान किए जाने संबंधी मांग को संबंधित अधिकारियों के पास आवश्यक परीक्षण एवं कार्यवाही हेतु प्रेषित किया है।

यह पहल सरगुजा एवं जशपुर क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा पर्यटकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अम्बिकापुर से पत्थलगांव तक का यह मार्ग उत्तर छत्तीसगढ़ के प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है, जहां लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण चैड़ीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अम्बिकापुर, सीतापुर एवं पत्थलगांव बायपास को टू-लेन के बजाय 4-लेन परियोजना के रूप में स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि यह मार्ग न केवल यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सरगुजा और जशपुर क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार, उद्योग, कृषि एवं सामाजिक विकास की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किए जाने से भविष्य में परियोजना को गति मिलने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। इस संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों की यह लंबे समय से बहुप्रतीक्षित मांग रही है। इस मार्ग का 4-लेन विस्तार होने से न केवल यातायात सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मैंने क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से इस विषय पर आग्रह किया था। उनके द्वारा सकारात्मक संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाना अत्यंत स्वागतयोग्य है। इसके लिए मैं केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का आभार व्यक्त करता हूं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा और जशपुर अंचल प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध क्षेत्र हैं। बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना शीघ्र आगे बढ़ेगी और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर-पत्थलगांव मार्ग उत्तर छत्तीसगढ़ को राज्य के अन्य हिस्सों तथा पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग है। इसके उन्नयन से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी और माल परिवहन की दक्षता में वृद्धि होगी। साथ ही, सरगुजा और जशपुर जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्रों तक पहुंच भी अधिक सुगम होगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से सशक्त हो रहे ग्रामीण परिवार, मिल रहा सम्मानजनक जीवन बरसात की चिंता हुई दूर, अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और खुशहाल है परिवार

      कोरबा, 18 जून 2026/प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ कार्यक्रम…

    Read more

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

      कोरबा 18 जून 2026/जिला दण्डाधिकारी कोरबा  कुणाल दुदावत द्वारा 18 जून 2026 को आदेश पारित कर चंदन गोड़ उर्फ चंदन यादव को कोरबा जिले के साथ-साथ समीपवर्ती आठ जिलों…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग