Ro no D15139/23

बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत सराहनीय पहल की है। प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, व्हाट्सएप ग्रुप मार्गदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 13 फरवरी से खुल चुकी है जो 01 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर जाकर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं। भर्ती के पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न होगी। सामान्य पात्रता के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 ) से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए, विशेष रूप से जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य हुआ है।

जिला प्रशासन ने तैयारी को सुगम बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया है। अभ्यर्थी प्रशासन द्वारा जारी किए गए विशेष व्हाट्सएप लिंक और गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात छात्रों को एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा जहाँ उन्हें परीक्षा से जुड़ी समस्त पाठ्य सामग्री और अपडेट्स नियमित रूप से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जो छात्र नीट, पीईटी और पीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी निःशुल्क क्रैश कोर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आती है, तो वे जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल, जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बस्तर के युवाओं के पास अब अपनी मेहनत और प्रशासन के सहयोग से सेना की वर्दी पहनने के सपने को हकीकत में बदलने का यह एक  उत्कृष्ट अवसर है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!