Ro no D15139/23

जिले को मिली एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात

डोंगरगढ़ में जल्द होगा सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन
– सखी केन्द्र के संचालन के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2025। शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात मिली है। जिले में एक नए सखी वन स्टॉप सेंटर की स्वीकृति एवं इसके संचालन के संबंध निर्देश आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए है। जिला मुख्यालय में पहले से ही एक सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर में अनुबंध पर सेवा प्रदाताओं के चयन हेतु अधिसूचना भी जारी कर दी गई है तथा पात्र अभ्यार्थियों से ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। सखी वन स्टॉप सेंटर डोंगरगढ़ हेतु केन्द्र प्रशासक, सलाहकार परामर्शदाता, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक के एक-एक पद तथा केस वर्कर के दो पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी व रसोईया और सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के तीन-तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2025 शाम 5 बजे तक वेबसाईट http://sakhionestop.ebharti.in पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास एवं वेबसाईट www.cgstate.gov.inwww.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!