अम्बिकापुर । भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 11.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 15.6 मि.मी. वर्षा तहसील मैनपाट में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 107.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 27 जून 2025 तक अम्बिकापुर में 114.1, दरिमा में 67.8, लुण्ड्रा में 120.4, सीतापुर में 169.7, लखनपुर में 92.1, उदयपुर में 62.5, बतौली में 102.2 एवं मैनपाट में 130.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता
*दो के परिजनों से संपर्क* *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी* रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…
Read more








