Ro no D15139/23

जिले को जल्द मिलेंगी 2 नई एम्बुलेंस कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश

जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुँचाना रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य-कलेक्टर

कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी प्रबंध समिति की बैठक

धमतरी 03 जून 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज रेडक्रॉस प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत बहुमूल्य है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए मानव सेवा से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक सशक्त करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने सेवा कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व प्रभावशीलता लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुँचाना रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय से काम करना होगा। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा भविष्य में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान अभियान और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर योजना बनाई गई।
बैठक में रेडक्रॉस समिति के सदस्यों ने जिले में रेडक्रॉस की सेवाओं को बेहतर करने एम्बुलेंस की मांग की। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने तत्काल 2 एम्बुलेंस जीवन दीप समिति से खरीदी करने की बात कही, इनमें से एक एम्बुलेंस लाईव सपोर्ट एम्बुलेंस जिला अस्पताल और एक एम्बुलेंस जिला रेडक्रास सोसायटी को देने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री मिश्रा ने रेडक्रॉस की सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक बनाने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने विशेष सदस्यता अभियान संचालित करने कहा। कलेक्टर ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में पुलिस, शिक्षा, पंचायत विभाग जैसे प्रमुख विभागों से सहयोग लेने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर भी जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में समाज की भागीदारी जरूरी है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि किसी अन्य जरूरतमंद को नया जीवन मिल सके।
बैठक में प्रबंध समिति के गठन, नेत्र, अंग व देहदान का व्यापक प्रचार-प्रसार, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, आर्थिक सहायता, निक्षय मित्र, प्राथमिक उपचार, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, विश्व एड्स दिवस, महामारी से निपटने की तैयारी, सड़क सुरक्षा अभियान, नेत्र परीक्षण आदि कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन सभी कार्यक्रमों को जिले में व्यापक रूप से करने के निर्देश दिये। बैठक में चेयरमेन जिला रेडक्रॉस सोसायटी श्रीमती प्राप्ति वाशानी, वाईस चेयरमेन श्री शिवा प्रधान, सचिव डॉ यू.एल. कौशिक, सिविल सर्जन डॉ टोण्डर, जिला संयोजक श्री आकाशपुरी गोस्वामी के साथ समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!