Ro no D15139/23

पक्के मकान का सपना हो रहा साकार, ग्रामीण परिवारों का आवास बन कर तैयार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने दिया सुरक्षित आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिले के जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही है। कभी कच्चे मकानों में रहने को विवश रहे परिवारों के जीवन में अब सुरक्षा और सम्मान आ रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अंचलों में पक्के आवासों का निर्माण तेज गति से हो रहा है।
इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अजरिमा में निवासरत श्री कृष्णा विश्वास का पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। उनकी पुत्री सुश्री ताप्सी विश्वास ने बताया कि पूर्व में उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था, जहां विशेषकर बारिश के दिनों में रहना अत्यंत कठिन हो जाता था। छत से पानी टपकने के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतुओं का भय भी बना रहता था।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत शासन से प्राप्त प्रोत्साहन राशि ने उनके परिवार को पक्का मकान बनाने का संबल दिया। कृषि मजदूरी से जमा पूंजी को शासन की सहायता राशि के साथ जोड़कर उन्होंने अपने सपनों का पक्का मकान तैयार किया। आज इस आवास में उनके माता-पिता एवं दादा सहित कुल पांच सदस्य सुरक्षित और सम्मानपूर्वक निवास कर रहे हैं।
सुश्री ताप्सी विश्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना ने न केवल उन्हें सुरक्षित आवास दिया है, बल्कि जीवन में स्थिरता और आत्मसम्मान भी प्रदान किया है। उन्होंने अपने परिवार की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस जनकल्याणकारी योजना ने उनके पक्के मकान के सपने को साकार किया है और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!