Ro no D15139/23

पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार

अम्बिकापुर 10 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) “हर जन का बस एक ही सपना, अपनी भूमि पर पक्का घर हो अपना।“ इस ध्येय वाक्य को सरगुजा जिले के जनपद पंचायत सीतापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रायकेरा के श्री सुखराम ने सच कर दिखाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा की नई गारंटी बनकर आई है।

दशकों का संघर्ष और कच्ची छत की मजबूरी

श्री सुखराम और उनका परिवार पिछले कई पीढ़ियों से रायकेरा में निवास कर रहा है। रोटी और कपड़े की बुनियादी जरूरतों को किसी तरह पूरा करने के बाद, एक पक्के मकान का सपना उनके लिए महंगाई के इस दौर में नामुमकिन सा लगता था। सुखराम बताते हैं कि उनका पुराना घर कच्चा था, जहाँ एक ही कमरे में खाना बनाना, सोना और रहना होता था। बारिश के दिनों में कच्ची छत से टपकते पानी और ढहने के डर के साये में पूरा परिवार रातें गुजारता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली तकदीर
सुखराम के जीवन में बड़ा बदलाव तब आया जब उनका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हुआ। योजना के अंतर्गत मिली वित्तीय सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने अपने सपनों का पक्का घर तैयार किया। आवास पूर्ण होने के बाद, अब उनका परिवार पक्की छत के नीचे सुरक्षित महसूस करता है।

खुशियों का नया आशियाना
पक्का आवास मिल जाने से न केवल सुखराम के रहन-सहन का स्तर सुधरा है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य के लिए भी एक स्थिर आधार तैयार हुआ है। सुखराम भावुक होकर बताते हैं कि, पक्का आवास पाकर ऐसा लगता है मानो जीवन का सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया। अब हमें कच्चे घर की परेशानियों से मुक्ति मिल गई है और हम सपरिवार खुशी-खुशी अपने नए घर में रह रहे हैं।

शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार
श्री सुखराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन के सतत प्रयास से सरगुजा जिले के सुदूर अंचलों में सुखराम जैसे हजारों हितग्राही आज अपनी पक्की छत के नीचे एक गरिमामय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…