Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना पूरा हुआ

रायपुर 11 फरवरी 2026/ दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के ग्राम बिरझापुर निवासी  राजकुमार के लिए पक्का घर एक सपना था। मिट्टी की दीवारों और खपरैल की छत वाला उनका कच्चा मकान बरसात के दिनों में गंभीर चिंता का कारण बन जाता था। सीमित आय के कारण बड़ी मुश्किल से जीवन यापन हो पा रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण न पक्का घर बनाने की बात सोचना भी दिवास्वप्न था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और चयनित होने की सूचना ने उनके जीवन में नई आशा का संचार किया। शासन से प्राप्त सहायता राशि एवं ग्राम पंचायत के मार्गदर्शन में उन्होंने आवास निर्माण प्रारंभ किया। प्रथम किश्त से नींव, द्वितीय से दीवारें तथा तृतीय किश्त से मकान पूर्ण आकार में तैयार हुआ। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी राशि 21,870 रुपये प्राप्त होने से निर्माण कार्य में सहयोग मिला। इसके अतिरिक्त उनके परिवार को उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन तथा नल-जल योजना से घर तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हुई। आज उनका परिवार पक्के एवं सुरक्षित आवास में निवास कर रहा है।  राजकुमार ने इसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री प्रति आभार व्यक्त किया है।
  • Related Posts

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश*   *राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की होगी व्यापक जांच*   *जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, किसी भी…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    रायपुर, 24 जून 2026- छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और उच्च शिक्षा के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को…

    Read more

    NATIONAL

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस