Ro no D15139/23

अंतिम छोर के विद्यार्थियों के सपनों को मिला संबल – श्यांग हायर सेकंडरी स्कूल में पहुँचे राजनीति शास्त्र के व्याख्याता

कोरबा, 30 अक्टूबर 2025/

वनांचल और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बलसेन्धा, माली कछार, अमलडिहा, आमाडाँड़, जूनाडीह, धौराबारी जैसे गांवों के सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए ग्राम श्यांग का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ही उच्च शिक्षा की एकमात्र राह है। यहाँ से आगे बढ़ने का सपना देखने वाले इन विद्यार्थियों के लिए नवमीं कक्षा में दाखिला लेना ही एक बड़ी उपलब्धि होती है। परंतु वर्षों से इस विद्यालय में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी विद्यार्थियों की राह में बड़ी बाधा बनी हुई थी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रारंभ की गई युक्तियुक्तकरण नीति ने अब इन विद्यार्थियों की यह समस्या दूर कर दी है। इसी के अंतर्गत श्यांग हायर सेकंडरी स्कूल में राजनीति शास्त्र विषय के व्याख्याता श्री जय राम बघेल की पदस्थापना हुई है। दूरस्थ क्षेत्र में पदस्थ होकर भी श्री बघेल ने इसे चुनौती नहीं, बल्कि सेवा का अवसर माना है। वे कहते हैं – “राजनीति शास्त्र भले ही सरल लगे, पर इसे समझना और जीवन से जोड़ना बहुत आवश्यक है। मैं चाहता हूँ कि ये बच्चे विषय को जानें, समझें और समाज में अपनी भूमिका को पहचानें।”
विद्यालय की छात्राएँ दिव्या, कविता, मोनिका और दीपिका बताती हैं कि अब राजनीति विषय की कक्षाएँ नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। पहले शिक्षक की कमी के कारण वे विषय को ठीक से समझ नहीं पाती थीं, लेकिन अब उन्हें मार्गदर्शन मिलने लगा है। विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और प्रसन्नता झलकने लगी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी निर्णय और शिक्षा विभाग की पहल से आज श्यांग जैसे अंतिमछोर के गाँवों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। युक्तियुक्तकरण नीति ने न केवल विद्यालयों को शिक्षक उपलब्ध कराए हैं, बल्कि विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का विश्वास भी दिया है।
श्यांग विद्यालय में राजनीति शास्त्र की शिक्षा शुरू होने के साथ अब यहाँ के विद्यार्थी भी आने वाले समय में समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…