Ro no D15139/23

बस्तर के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

जगदलपुर में स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर, 11 मार्च 2026/बस्तर जिले के युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा हॉल में एक विशेष स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कार्यालय के प्रबंधक श्री सौम्य रंजन मांझी ने शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों, अधिकारियों और उपस्थित हितग्राहियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य युवाओं के भीतर छिपे अभिनव विचारों की पहचान करना और उन्हें एक सफल स्टार्टअप के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यशाला के दौरान डॉ. तुलिका शर्मा ने स्टार्टअप की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे कम संसाधनों और नई तकनीक के माध्यम से नवाचार किया जा सकता है। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में मौजूद स्टार्टअप के संभावित अवसरों और सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को आइडिया से स्टार्टअप तक पहुँचने का मार्ग दिखाया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. रश्मि देवांगन ने इनोवेशन महाकुंभ के महत्व को साझा किया, जो युवाओं को अपनी नई सोच के साथ रोजगार और उद्यम शुरू करने के लिए सक्षम बनाता है. उन्होंने विशेष रूप से आगामी 17 और 18 मार्च को आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए सभी युवाओं को अपना पंजीयन कराने हेतु प्रेरित किया।

युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए इनक्युबेशन सेंटर के माध्यम से स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया समझाई गई, ताकि वे अपने नवाचारों को व्यावसायिक रूप दे सकें. इसके साथ ही आईटीआई आड़ावाल के प्राचार्य श्री परमेश्वर इड़पाचे ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए युवाओं का उत्साहवर्धन किया, जबकि आरसेटी संचालक श्री किरण ने उद्यमिता से जुड़े प्रशिक्षणों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…