Ro no D15139/23

Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

टेक दिग्गज Apple में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले Tim Cook अब CEO का पद छोड़ने वाले हैं. वे 1 सितंबर तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, जिसके बाद John Ternus नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. जॉन टर्नस फिलहाल कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) हैं.

CEO पद छोड़ेंगे, लेकिन Apple से नहीं होंगे अलग

टिम कुक भले ही CEO पद से हट रहे हों, लेकिन वे कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे. Apple ने साफ किया है, कि कुक अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. ऐसे में यह बदलाव सिर्फ पद बदलने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि Apple के लिए एक नई शुरुआत जैसा है.

Steve Jobs के बाद संभाली थी कमान

कुक ने 24 अगस्त 2011 को CEO का पोस्ट संभाला था, जब उन्होंने Apple के को-फाउंडर Steve Jobs की जगह ली थी. जॉब्स के निधन के बाद कंपनी को आगे बढ़ाना बड़ी चुनौती थी, लेकिन कुक ने अपनी मजबूत स्ट्रैटेजी और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से Apple को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया.

कुक के दौर में Apple ने रचे नए रिकॉर्ड

टिम कुक के लीडरशिप में Apple ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. जैसे-

  • iPhone 5 के बाद स्मार्टफोन लाइन को और बेहतर बनाया गया.
  • Apple Watch और HomePod जैसे नए प्रोडक्ट लॉन्च हुए.
  • Apple Music, Apple TV Plus और Apple Fitness Plus जैसी सर्विसेज शुरू हुईं.
  • इतना ही नहीं, 2018 में Apple 1 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनी, जो ऐसा करने वाली पहली अमेरिकी कंपनी थी.
  • इसके बाद 2022 में 3 ट्रिलियन डॉलर और फिर 2025 में 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा भी पार कर लिया.

Apple से बेहद प्यार है– टिम कुक

टिम कुक ने अपने बयान में कहा, कि “Apple का CEO होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. मैं इस कंपनी से दिल से प्यार करता हूं और मुझे गर्व है कि मैंने इतने शानदार और क्रिएटिव लोगों के साथ काम किया.”

कौन हैं नए CEO John Ternus?

वहीं, जॉन टर्नस जो सितंबर में CEO बनेंगे, लंबे समय से Apple के साथ जुड़े हुए हैं. वे 2001 में कंपनी में शामिल हुए थे, 2013 में वाइस प्रेसिडेंट बने और 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाला. Apple के अनुसार, उन्होंने iPad और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई है और हाल ही में MacBook Neo तक कंपनी के प्रोडक्ट्स की जिम्मेदारी संभाली है.

  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल