Ro no D15139/23

सांप काटने पर परिजनों ने दिखाई  तत्परता बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर बची जान

झाड़ फूंक के चक्कर में ना आए तत्काल अस्पताल पहुंचे
जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा
 जशपुरनगर 09 नवम्बर 2025 /विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा है  पत्थलगांव के पालीडीह निवासी 13 वर्षीय लक्ष्मी सिदार पिता प्रदीप सिदार अपने परिजनों के साथ खेत के किनारे मेड पर बैठी थी। परिजन खेत में धान काटने में व्यस्त थे, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने लक्ष्मी के पैर में काट लिया।

परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए उसे तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच में पुष्टि की कि बच्ची को जहरीले सांप ने डसा है। रक्त सैंपल रिपोर्ट आते ही डॉक्टरों ने तत्काल एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची की जान बच गई और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस घटना से एक बार फिर यह साबित हुआ कि सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना ही जीवन रक्षक कदम है। डॉक्टरों ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी किसी भी स्थिति में गुनिया-झाड़फूंक के बजाय सीधे स्वास्थ्य केंद्र जाएं। जशपुर जिला प्रशासन ने भी पिछले कुछ वर्षों से सर्पदंश के मामलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि पारंपरिक झाड़-फूंक से बचें और तत्काल चिकित्सा सहायता लें। प्रशासनिक प्रयासों का असर अब दिखने लगा है स सर्पदंश से मौत के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, और लोग अब प्राथमिक उपचार के लिए अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।सांप काटने पर परिजनों ने दिखाई तत्परता बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर बची जान

झाड़ फूंक के चक्कर में ना आए तत्काल अस्पताल पहुंचे

जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा

जशपुरनगर 09 नवम्बर 2025 /विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के जागरूकता का असर दिखने लगा है पत्थलगांव के पालीडीह निवासी 13 वर्षीय लक्ष्मी सिदार पिता प्रदीप सिदार अपने परिजनों के साथ खेत के किनारे मेड पर बैठी थी। परिजन खेत में धान काटने में व्यस्त थे, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने लक्ष्मी के पैर में काट लिया।

परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए उसे तुरंत सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच में पुष्टि की कि बच्ची को जहरीले सांप ने डसा है। रक्त सैंपल रिपोर्ट आते ही डॉक्टरों ने तत्काल एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से बच्ची की जान बच गई और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना से एक बार फिर यह साबित हुआ कि सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना ही जीवन रक्षक कदम है। डॉक्टरों ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी किसी भी स्थिति में गुनिया-झाड़फूंक के बजाय सीधे स्वास्थ्य केंद्र जाएं। जशपुर जिला प्रशासन ने भी पिछले कुछ वर्षों से सर्पदंश के मामलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि पारंपरिक झाड़-फूंक से बचें और तत्काल चिकित्सा सहायता लें। प्रशासनिक प्रयासों का असर अब दिखने लगा है स सर्पदंश से मौत के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, और लोग अब प्राथमिक उपचार के लिए अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत