Ro no D15139/23

उद्यानिकी फसलों से बदली रूकमणी की किस्मत

*राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ने बनाया सशक्त किसान*

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ रूकमणी कहती हैं- ‘अगर हिम्मत और सही जानकारी हो तो किसान हर परिस्थिति में अपनी स्थिति बदल सकता है। पहले मैं सिर्फ धान की खेती पर निर्भर थी, अब सब्जी की खेती ने हमारी कमाई को दोगुना कर दिया है।‘ ग्राम एड़का के अन्य किसान भी अब रूकमणी से प्रेरित होकर उद्यानिकी फसलों की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ रही है बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

मेहनत, सही दिशा और सरकारी सहयोग से कोई भी किसान अपनी आर्थिक हालत को बदल सकता है। नारायणपुर जिले के ग्राम एड़का की रूकमणी नाग की कहानी इस बात का जीता-जागता उदाहरण है। कभी केवल धान की खेती से गुजारा चलाने वाली रूकमणी अब टमाटर, करेला और मिर्च की उन्नत खेती कर सालाना हजारों रुपये की अतिरिक्त आमदनी कमा रही हैं।

रूकमणी नाग पति दिनानाथ नाग पहले पारंपरिक खेती से परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। मगर उत्पादन घटने और लागत बढ़ने से आमदनी पर असर पड़ रहा था। ऐसे समय में उन्हें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी मिली। रूकमणी ने न केवल जानकारी ली, बल्कि उसे अमल में भी लाया। विभागीय मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी खेती को नई दिशा दी।

अब रूकमणी नाग ने टमाटर, करेला और मिर्च की उन्नत तकनीक से खेती शुरू की है, जिससे उनकी आय में पहले से कहीं अधिक बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में उन्होंने एक सीजन में ही 70 हजार रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित की है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में नया उजाला आया है।

जिला प्रशासन और उद्यानिकी विभाग की यह पहल से सरकार की योजनाओं का सही लाभ अगर किसानों तक पहुंचे तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है और किसानों का भविष्य सुरक्षित बन सकता है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!