Ro no D15139/23

ऑस्ट्रेलिया और  दक्षिण अफ्रिका के बीच आज खेला जाएगा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप का फाइनल मुकाबला

खेल डेस्क । बुधवार 11 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होगी. यहां जानें फाइनल मुकाबले में लॉर्ड्स की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
फाइनल मुकाबले के लिए ग्रीन टॉप तैयार किया जा रहा है. वैसे भी इंग्लैंड में पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद रहती हैं. एक बार फिर यहां तेज गेंदबाज कहर ढा सकते हैं. यहां की पिच पर गेंद सीम और स्विंग दोनों होगी. हालांकि, अगर बल्लेबाज सेट हो जाए तो फिर यहां रन बनाना भी इतना मुश्किल नहीं रहता है. अगर पहले खेलने वाली टीम ने 300 प्लस का आंकड़ा छू लिया तो फिर उसे हराना मुश्किल होगा.
कौन मारेगा बाजी
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में से कौन सी टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी, ये कहना मुश्किल है. दोनों ही टीमें बहुत अच्छी हैं. दोनों ही टीमों में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. इन दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, ये तो तय है. हालांकि अगर आंकड़ों की बात करें तो ओवरऑल रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ज्यादा भारी है. दोनों टीमें टेस्ट में 101 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 54 मुकाबले जीते हैं. वहीं साउथ अफ्रीका को 26 मैचों में जीत हासिल हुई है. जबकि 21 मैच ड्रॉ रहे हैं. बात करें पिछले 10 मुकाबलों की तो ये साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है. पिछले 10 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 5, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने चार मैच जीते हैं. जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है.
फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन, जोश हेजलवुड
फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन, एडन मार्करम, टेंबा बावुमा (कप्तान), वियान मुल्डर, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा चैंपियन, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

    रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….