Ro no D15139/23

पति विजय की फाइनल फिल्म से पहला हिंदी इमोशनल ट्रैक रिलीज, ‘जिये तेरे ही सहारे’ बना लोगों का एंथम

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का पहला हिंदी गाना ‘जिये तेरे ही सहारे’ रिलीज हो गया है. अनिरुद्ध के संगीत और विजय के स्वैग ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज.

थलपति विजय की मच अवेटेड और आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, इसका क्रेज हर दिन नए स्तर छू रहा है. ओवरसीज मार्केट में पहले ही धमाल मचाने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला हिंदी गाना ‘जिये तेरे ही सहारे’ रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू रहा है.

फिल्म ने ओवरसीज प्री-सेल्स में $750K+ ग्रॉस कलेक्शन कर यह साफ कर दिया है कि ‘जन नेता’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा इमोशनल और कल्चरल मूवमेंट बनने जा रही है. ऐसे में ‘जिये तेरे ही सहारे’ इस फिल्म की इमोशनल और वैचारिक आत्मा बनकर सामने आया है.

ग और मकसद को पूरी मजबूती के साथ पेश करता है. गाने में विजय एक जीप में नजर आते हैं, जहां उनका करिश्मा और नेतृत्व क्षमता साफ दिखाई देती है. यह दृश्य आम लोगों के अपने नेता पर भरोसे और उनके साथ खड़े होने की भावना को खूबसूरती से दर्शाते हैं.

खास बात यह है कि विजय-अनिरुद्ध की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. इस जोड़ी ने पहले भी कई ऐसे गाने दिए हैं जो सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं रहे, बल्कि कल्चरल एंथम बन गए और ‘जिये तेरे ही सहारे’ भी उसी राह पर चलता दिख रहा है.

कब रिलीज होगी ‘जन नेता’?

केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘जन नेता’ 9 जनवरी, 2026 को पोंगल के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह थलपति विजय के शानदार फिल्मी करियर का ग्रैंड फिनाले मानी जा रही है.

  • Related Posts

    अजिंक्य रहाणे की छुट्टी तय! इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री से KKR में मच सकता है बड़ा भूचाल

    IPL 2027 Trade Window: IPL 2027 से पहले ट्रेड विंडो खुलते ही हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या…

    Read more

    Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

    Farzi Season 2 Update: ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. लीड एक्टर शाहिद कपूर ने बताया है कि ‘फर्जी सीजन 2’…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश