Ro no D15139/23

गौवंश संरक्षण के लिए कोरबा में गौ सेवा समिति की पहली बैठक संपन्न

कोरबा, 08 नवम्बर 2025/

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग रायपुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले की गौ सेवा समिति की प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष श्री विनय सिंह राठिया की अध्यक्षता में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोरबा के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रभारी उपसंचालक डॉ. मयंक गोस्वामी ने किया।
बैठक में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत गौवंश के संरक्षण और संवर्धन हेतु “गौ सेवा धाम” संचालित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में 10 गौ सेवा धाम संचालित किए जाएंगे, जिनमें घूमंतू एवं निराश्रित गौवंशों को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर गौ सेवा समितियों का गठन किया गया है, जिनमें सरकार के प्रतिनिधियों सहित अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति पशुधन विकास विभाग द्वारा की गई है।
बैठक में जिला समिति के अध्यक्ष श्री विनय सिंह राठिया ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रथम चरण में गौ सेवा धाम हेतु स्थल चिन्हांकन किया जाएगा। इसके संचालन के लिए स्वयंसेवी समूहों की वास्तविक स्थिति और निर्धारित मापदंडों पर पशुधन विकास विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा शीघ्र प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रति उदासीनता या नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने वाले किसी भी विभागीय अमले के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में राष्ट्रीय एवं प्रदेश राजमार्गों के निकट स्थित गौठानों को प्राथमिकता देते हुए चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ को समिति में सदस्य बनाया गया है ताकि संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। अन्य जिलों की तरह कोरबा में भी शीघ्र समन्वय बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को गति देने पर बल दिया गया।
बैठक में जिला समिति के सदस्य श्री विजय अग्रवाल, श्री रामशरण तंवर, श्री देवी गोपाल, श्री शिवप्रकाश, करतला खंड अध्यक्ष श्री मारुति पटेल, कटघोरा खंड अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने इस योजना को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तारः 5 नए  संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ विधायक कटघोरा, महापौर व कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, आमजनो को दी बधाई संजीवनी एक्सप्रेस से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित और सशक्त चिकित्सा सहायताः- कलेक्टर

      कोरबा 01 अप्रैल 2026 /स्वास्थ्यगत आपात स्थिति में अब कोरबा जिले के नागरिकों तक तेज, सुलभ और जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता की पहुँच बढ़ेगी। विधायक कटघोरा  प्रेमचंद पटेल, महापौर…

    Read more

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

     कोरबा, 01 अप्रैल 2026 /राज्यपाल   रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य  हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत