Ro no D15139/23

मगरलोड में युवाओं के भविष्य को मिली नई दिशा, कलेक्टर ने लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिला संबल, कलेक्टर मिश्रा ने युवाओं से किया संवाद

/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड प्रवास के दौरान क्षेत्र के युवाओं के लिए स्थापित प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी में अध्ययनरत युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर  मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या, समय प्रबंधन और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं का चयन कर सुनियोजित ढंग से तैयारी करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने पुस्तकों के नियमित अध्ययन के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे युवाओं ने कलेक्टर को बताया कि मगरलोड में लाइब्रेरी की स्थापना से न केवल नगर के विद्यार्थियों को बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों से आने वाले युवाओं को भी अध्ययन के लिए एक शांत, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण मिला है। युवाओं ने बताया कि पर्याप्त पुस्तकें, अध्ययन कक्ष तथा नियमित समय-सारणी के कारण उनकी तैयारी पहले से अधिक सुदृढ़ हुई है। इस पहल के लिए उन्होंने कलेक्टर  मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत मगरलोड के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  अशोक चौहान ने जानकारी दी कि लाइब्रेरी के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु नगर पंचायत के पार्षदगण सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर जिले के सभी विकासखंडों में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइब्रेरियों की स्थापना की जा रही है। यह पहल जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें प्रशासनिक, तकनीकी एवं अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए सशक्त मंच प्रदान कर रही है। इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री नभ सिंह सहित अन्य अधिकारी साथ थे ।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!