Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से मिडिल स्कूल पुरैना खपरी में दूर हुई शिक्षकों की कमी,बेहतर हुई पढ़ाई

*तीन शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों के साथ पालकों के चेहरों पर भी खिली मुस्कान*

रायपुर,3 जुलाई 2025 / युक्तियुक्तकरण से स्कूलों की तस्वीर बदलने लगी है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ- साथ उनके माता पिता के माथे पर अब चिंता की लकीरें नहीं बल्कि चेहरे पर राहत की मुस्कान खिल रही है।इस क्रांतिकारी बदलाव के लिए बच्चों के साथ- साथ उनके अभिभावकों ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। बलौदाबाजार जिले के विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पुरैना खपरी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत 3 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है, जिससे विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अब बेहतर सुविधा मिल रही है।

विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 6वीं एवं 7वीं का संचालन हो रहा है जिसमें कुल 66 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें कक्षा 6वीं में 34 तथा कक्षा 7वीं में 32 विद्यार्थी हैं। पूर्व में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, लेकिन अब नई व्यवस्था से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। नवपदस्थ शिक्षकों में अनुपा मंडावी (सामाजिक विज्ञान) प्रभारी हेड मास्टर के रूप में शासकीय माध्यमिक शाला रवान से, हेमलता मिश्रा (हिंदी) शासकीय माध्यमिक शाला चंडी से तथा जयश्री कलेत (विज्ञान) शासकीय माध्यमिक शाला माता देवालय, भाटापारा से प्रतिनियुक्त हुई हैं। इन शिक्षकों की उपस्थिति से अब विद्यार्थियों को विषयवार नियमित पढ़ाई मिल पा रही है। विद्यालय का संचालन समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रारंभ कर दिया है और बच्चों में भी पढ़ाई के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग में की गई इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है, जिससे निश्चित ही उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

*युक्तियुक्तकरण से मिले तीन शिक्षक बेहतर हुई पढ़ाई*- कक्षा 7 वीं में पढ़ने वाली रागिनी निषाद कहती हैं पहले टीचर नहीं थे तो अच्छे से पढ़ाई नहीं हो पाती थी लेकिन युक्तियुक्तकरण के बाद अब हमारे स्कूल में तीन विषयों के टीचर मिल गए हैं जिसके कारण बेहतर पढ़ाई हो रही है।

*परिजन साध राम टांडेकर ने जताया संतोष, कहा – अब बच्चों की पढ़ाई होगी व्यवस्थित*

विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति से प्रसन्न होकर छात्र के परिजन श्री साध राम टांडेकर ने कहा, “पहले यहां शिक्षक नहीं थे, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब मिडिल स्कूल के लिए शिक्षक आ गए हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो सकेगी। हम अभिभावक बहुत खुश हैं कि अब हमारे गांव के बच्चों को भी नियमित और विषय अनुसार शिक्षा मिल रही है। यह बहुत ही अच्छी पहल है।”

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार