Ro no D15139/23

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व किया गया अंतिम रिहर्सल गणतंत्र दिवस की तैयारी का कलेक्टर, एसएसपी ने लिया जायजा लिया

रणजीता स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे स्कूली बच्चे

जशपुरनगर 24 जनवरी 2025 / जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए आज अंतिम रिहर्सल किया गया। इसमें समूह परेड, बैण्ड,  व्यायाम प्रदर्शन, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशिमोहन सिंह आज के अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम में शामिल हुए।  मुख्य अतिथि की भूमिका में डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के थे इस दौरान सभी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे, टू आईसी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर बालक, एनएसएस बालिका, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, बालिका क्रीड़ा परिसार, संत जेवियर शांति भवन के छात्रों एवं बैण्ड दल के दस टुकड़ियां गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल परेड किया। स्कूली बच्चों ने आकर्षक पीटी परेड  एव संस्कृतिक कार्यक्र और मलखम का रिहर्सल किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन के दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, मार्च पास्ट एवं सलामी, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गरिमामय एवं सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम मनाने संबंधित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, जशपुर एसडीएम श्री ओंकार यादव सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री डी आर राठिया, श्री जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल