Ro no D15139/23

सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान’’ हेतु जिला स्तरीय पोषण/परिचालन समिति की बैठक कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सम्पन्न

कलेक्टर   अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में “सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान“ हेतु जिला स्तरीय पोषण/परिचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी श्री जे आर प्रधान ने बताया कि बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिक महिलाओं की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए  01 जनवरी 2026 से सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 6 माह से 54 माह के मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चे, गर्भवती माताएं एवं 15 से 45 आय वर्ग की एनीमिक महिलाओं तथा 3 वर्ष से 6 वर्ष के सामान्य बच्चों को शामिल किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि माह नवम्बर 2025 के पोषण ट्रेकर रिपोर्ट अनुसार जिले में 6 माह से 54 माह के 5281 कुपोषित बच्चे, 3 वर्ष से 6 वर्ष के 38620 सामान्य बच्चे एवं 5498 गर्भवती महिलाएं अभियान अंतर्गत चयनित है। यह अभियान जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होगा। अभियान अंतर्गत पूर्व में संचालित समुदाय आधारित नवाजतन योजना अनुसार समुदाय से इस योजना से जुड़ने व कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति को सुपोषण दूत व महिला स्वय सहायता समूहों का चयन किया जायगा।  सुपोषण दूत एवं समूह गतिविधि करने आंगनबाड़ी कायकर्ता को सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 228 सुपोषण दूत एवं 136 महिला स्वयं सहायता समूहों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष के मध्यम व गंभीर कुपोषित बच्चों 3 से 6 वर्ष के सामान्य बच्चों व गर्भवती महिलाएं लक्षित हितग्राही हैं, जिन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा। जिसमें 06 माह से 06 वर्ष तक के मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक लड्डू, बेसन का पैकेट, सत्तू, चिक्की आदि टेक होम राशन के रूप में प्रदाय किया जाएगा, जिस हेतु 3 रुपए का प्रावधान होगा। 03 से 06 वर्ष के बच्चों हेतु गर्म पका हुआ भोजन में मोरेंगा पाउडर का उपयोग केंन्द्र में प्रदाय किया जाएगा, हितग्राही के लिए प्रावधान राशि प्रतिदिन 1 रुपए होगा। गर्भवती महिलाओं को  गर्म भोजन,खिचड़ी,पौष्टिक लड्डू,बेसन का पैकेट,सत्तू,चिक्की आदि केंन्द्र में या टेक होम राशन के रूप में प्रदान किया जाना है, हितग्राही के लिए प्रावधान राशि प्रतिदिन 15 रुपए होगी। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सर्व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!