
अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/ जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि 18 मार्च 2026 को जनपद पंचायत अम्बिकापुर की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 11ः30 बजे एवं सामान्य सभा की बैठक दोपहर 01ः30 बजे से कार्यालय जनपद पंचायत अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में सर्व सम्बन्धितों को निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।








