Ro no D15139/23

तोकापाल में फाइलेरिया उन्मूलन का 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान प्रशासन ने तैयार की व्यापक रणनीति

जगदलपुर 04 फरवरी 2026/  (IMNB NEWS AGENCY)पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के साथ तोकापाल ब्लॉक को फाइलेरिया और कृमि के प्रकोप से मुक्त बनाने की दिशा में स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले इस वृहद श्सामूहिक दवा सेवनश् कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),  शंकरलाल सिन्हा की अध्यक्षता में एक अहम अंतर-विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक मंच पर आकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लिया। बैठक में तहसीलदार  यशोदा केतारप भी उपस्थित थीं।

बैठक के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह महाअभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक निरंतर चलेगा। अभियान को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए इसे विभिन्न चरणों में बांटा गया है। शुरुआती तीन दिनों यानी 10 से 12 फरवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष बूथ लगाए जाएंगे, जहाँ बच्चों और लक्षित जनसमुदाय को दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके उपरांत अभियान को व्यापक रूप देते हुए 13 फरवरी से 22 फरवरी तक घर-घर भ्रमण का दौर शुरू होगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी सीधे लोगों के घर जाकर उन्हें अपने सामने दवा खिलाएंगे। अंत में, 23 से 25 फरवरी तक उन लोगों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा जो किसी कारणवश शुरुआती चरणों में दवा लेने से वंचित रह गए थे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस सुरक्षा चक्र से बाहर न रहे।
प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि जन-जन तक इस अभियान की महत्ता पहुँचे। इसके लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत कार्यक्रम के एक दिन पूर्व पूरे क्षेत्र में मुनादी कराई जाएगी और मशाल रैली निकालकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, युवाओं और छात्रों को जोड़ने के लिए हायर सेकेंडरी स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, तो वहीं सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से नारा लेखन और सूचनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दें।

  • Related Posts

    प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

    *मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन*   *मंत्रिगणों ने शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनी*   *अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निदान के निर्देश*…

    Read more

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं संचालक संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

    *संघ के सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की*   रायपुर. 1 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी के मानस मंच…

    Read more

    NATIONAL

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला