Ro no D15139/23

पूर्वजों की स्मृति को राजनीतिक विवादों से दूर रखना चाहिए” – अमित जोगी*

*स्व जोगी और स्व नंदकुमार बघेल दोनों हमारे बीच नहीं उनके नाम को राजनीति हथियार बनाना अनुचित – अमित जोगी*
*जोगी शासन काल में स्व नंदकुमार  बघेल पर कार्यवाही, सामाजिक समरसता और मंत्रिमंडल की सहमति पर आधारित निर्णय था, जिसमें स्वंम भूपेश बघेल भी मंत्रिमंडल के हिस्सा थे।*
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 26/07/2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए हालिया बयान, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को जेल भेजने को सरकारों के पतन से जोड़ने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने संयमित एवं संवेदनशील प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा मेरे पिता स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी और स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल जी दोनों ही अब हमारे बीच नहीं हैं। मृत्यु के पश्चात व्यक्ति देवतुल्य हो जाते हैं, ऐसे में उनके बारे में राजनीतिक बयानबाजी करना अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि  स्वर्गीय नंदकुमार बघेल जी के मामले में तत्कालीन जोगी सरकार का निर्णय सामाजिक समरसता और मंत्रिमंडल की सहमति पर आधारित था, जिसमें स्वयं श्री भूपेश बघेल भी मंत्रिमंडल के हिस्सा थे। अमित जोगी ने यह भी याद दिलाया कि श्री भूपेश बघेल के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भी उनके पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल जी को जेल हुई थी जिस पर उन्होंने कभी कोई सवाल नहीं उठाया।उन्होंने जोर देकर कहा राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप की बजाय विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की जनता एकजुटता और सद्भाव की अपेक्षा रखती है।अमित जोगी ने स्पष्ट किया कि वे पारदर्शिता और नैतिक राजनीति के पक्षधर हैं तथा पूर्वजों की विरासत को राजनीतिक हथियार बनाने के विरुद्ध हैं।छत्तीसगढ़ की राजनीति को व्यक्तिगत विवादों से मुक्त करके सकारात्मक एजेंडे पर आगे बढ़ना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि हम राज्य के हित में साझा प्रयास करें।
  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता