Ro no D15139/23

सोनालिया पुल से नया बस स्टैंड चौक तक बस, ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों के आवागमन को किया गया प्रतिबंधित

बस, ट्रैक्टर के संचालन में शाम 05 बजे से पूरे दिवस के लिए आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से लगाया गया है प्रतिबंध
भारी वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग किया गया है निर्धारित
वैकल्पिक मार्गो से बस, ट्रैक्टर  का शहर में होगा आवागमन

कोरबा 20 जून 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने नगर के  व्यस्तम मार्ग सोनालिया पुल रोड  में आमजनों की यातायात को सुगम बनाने एवं शाम के समय लगने वाली ट्रैफिक को नियंत्रित करने हेतु सोनालिया पुल से नया बस स्टैंड चौक तक बस, ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया है।
कलेक्टर के निर्देश पर शहर में ट्रैफिक जाम की रोकथाम हेतु नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम  की अध्यक्षता में आयोजित हुए बैठक में बस संघ के पदाधिकारियों व अन्य पक्षों द्वारा इस सम्बंध में सहमति दी गई है। इस हेतु कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम 1994 के नियम 214 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए लोक सुरक्षा की दृष्टि से सोनालिया पुल से नया बस स्टैड चौक/टी.पी.नगर चौक तक बस /टैक्ट्ररों के संचालन को समयावधि शाम 05 बजे से पूरे दिवस के लिए आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया  है। साथ ही उक्त मार्ग में बस, टैक्ट्रर के आवागमन हेतु आगामी आदेश तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। जिसके अंतर्गत चांपा की ओर से आने वाले  बस ट्रेक्टर भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग ओव्हर ब्रिज से अग्रसेन चौक से राताखार,  स्टेडियम रोड होते हुए बस स्टैंड की ओर आगमन रहेगा। इसी प्रकार बिलासपुर-हरदीबाजार
से आने वाले बसें सर्वमंगला पुल से राताखार बाईपास होते हुए स्टेडियम रोड़ से बस  स्टैंड की ओर आवगमन होगा। ईंट, गिट्टी, रेत, सीमेंट और अन्य प्रकार के निर्माण सामाग्री लेकर शहर अंदर प्रवेश करने वाले ट्रेक्टर  सीतामणी से ओव्हर ब्रिज होकर राताखार तुलसी नगर स्टेडियम होते हुए सी.एस.ई.बी. चौक से मुडापार निहारिका तरफ परिवहन करेंगे। उक्त वाहनों का वापसी भी निर्धारित मार्ग के द्वारा किया जाएगा।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल