Ro no D15139/23

नया आंगनबाड़ी भवन बना गांव के बच्चों और माताओं के लिए खुशियों का घर

 

– छुरिया विकासखंड के ग्राम पांगरीखुर्द में बना नवीन आंगनबाड़ी भवन

*- नए आंगनबाड़ी भवन में स्वच्छ पेयजल, ओव्हरहेड टैंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध*

*- टाइल्स फर्श, आकर्षक रंगरोगन एवं बाल चित्रकारी से सुसज्जित*

*- नया आंगनबाड़ी भवन बना गांव के लिए जागरूकता और विकास का केंद्र*

राजनांदगांव 13 फरवरी 2026। जिले के सुदूर छुरिया विकासखंड के ग्राम पांगरीखुर्द में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण होना गांव के बच्चों और माताओं के लिए खुशियों का घर साबित हो रहा है। ग्राम पांगरीखुर्द में 11 लाख 20 हजार रूपए की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है। नए आंगनबाड़ी भवन में स्वच्छ पेयजल, ओव्हरहेड टैंक, शौचालय, जैसी सुविधाएं हैं, वहीं आकर्षक टाइल्स फर्श, ब्लैकबोर्ड, रंगरोगन एवं बाल चित्रकारी से सुसज्जित है।
नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के बाद यहां के बच्चों, माताओं व महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत सकारात्मक प्रभाव हुआ है। आंगनबाड़ी केन्द्र कुपोषण को दूर करने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करने में मदद मिल रही है। आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों का सर्वांगीण विकास और माताओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और सहायता मिल रही है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, माताओं और किशोरी बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं मिल रही हैं। नया आंगनबाड़ी भवन बच्चों, माताओं, महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण लेकर आया है। यहां बच्चों के लिए पर्याप्त जगह, साफ-सुथरे कक्ष, खेल सामग्री और पौष्टिक आहार की बेहतर व्यवस्था है। इससे बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ी है और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों को बेहतर ढंग से प्रारंभिक शिक्षा और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां करा पा रही हैं।
ग्राम पांगरीखुर्द की गर्भवती महिलाओं और माताओं को भी इस भवन से विशेष लाभ मिल रहा है। उन्हें स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण संबंधी सलाह एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो रही है। स्वच्छ वातावरण और बैठने की समुचित व्यवस्था के कारण माताएं अब केंद्र पर नियमित रूप से आने लगी हैं। सरपंच श्रीमती अंजली गावड़े ने बताया कि नए आंगनबाड़ी भवन ने गांव में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर को मजबूत किया है। यह केंद्र अब सिर्फ बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए जागरूकता और विकास का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि नया आंगनबाड़ी भवन बनने से ग्रामवासियों में खुशी है। नया आंगनबाड़ी भवन गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बच्चों और माताओं के जीवन में खुशियों की नई किरण लेकर आया है, जो आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहा है।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय