Ro no D15139/23

पीलिया से बच्चे की मौत की खबर सही नहीं, डेथ रिव्यू में पीलिया की पुष्टि नहीं – स्वास्थ्य विभाग

 

अंबिकापुर 25 फरवरी 2026/  पीलिया से एक बच्चे की मृत्यु होने की जानकारी प्रकाशित की गई है। उक्त समाचार के संबंध में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा द्वारा प्रकरण का परीक्षण एवं विस्तृत डेथ रिव्यू किया गया।

जांच में पाया गया कि दिव्यांश, उम्र 13 वर्ष, को दिनांक 23.02.2026 को उपचार हेतु राजमाता देवेन्द्र कुमारी चिकित्सा महाविद्यालय, अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मरीज के ब्लड, यूरिन, एल.एफ.टी. (LFT), विडाल (Widal) एवं सी.बी.सी. (CBC)  सहित आवश्यक चिकित्सकीय जांच कराई गई।

प्राप्त जांच रिपोर्ट के अनुसार दिव्यांश को पीलिया (जॉन्डिस) रोग होने की पुष्टि नहीं हुई है। अतः पीलिया से मृत्यु होने संबंधी समाचार तथ्यात्मक नहीं पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की बीमारी अथवा स्वास्थ्य संबंधी सूचना के लिए आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पीलिया की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार