Ro no D15139/23

बस्तर में उद्यमियों की राह हुई आसान

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रदर्शन संवर्धन एवं त्वरण योजना के तहत बैंकर्स इन्वेस्टर मीट संपन्न

जगदलपुर, 11 मार्च 2026/ बस्तर जिले के उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से आज कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा हॉल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम प्रदर्शन संवर्धन एवं त्वरण योजना के अंतर्गत बैंकर्स इन्वेस्टर मीट समन्वय बैठक एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजित सुंदर बिलुंग ने उपस्थित लीड बैंक प्रबंधक, बैंक प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हितग्राहियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने इस विशेष योजना के उद्देश्यों और इसके अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए जिले में स्थापित किए जा सकने वाले संभावित उद्योगों पर विस्तार से चर्चा की। इस कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य नए उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर विचार-विमर्श कर उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री जीडब्ल्यू तिर्की ने हितग्राहियों को बैंक प्रक्रियाओं में आने वाली तकनीकी समस्याओं और दस्तावेजी कमियों से अवगत कराया। उन्होंने विस्तार से समझाया कि उद्यमी किस प्रकार अपने दस्तावेजों को मजबूत कर ऋण संबंधी बाधाओं का निराकरण कर सकते हैं, जिससे जल्द से जल्द ऋण स्वीकृत हो सके। संवाद के सत्र में जब उद्यमियों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को सामने रखा, तब बैंकर्स ने उन्हें आश्वस्त किया कि यदि उनके दस्तावेज सही और पूर्ण रहते हैं, तो ऋण प्रकरण के आवेदनों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और यूको बैंक के शाखा प्रबंधकों सहित आईटीआई आड़ावाल के प्राचार्य श्री परमेश्वर इड़पाचे, आरसेटी संचालक श्री किरण लगुन और पॉलीटेक्निक प्राचार्य श्री एडी पाटिल आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उद्योग विभाग के प्रबंधक श्री सौम्य रंजन मांझी द्वारा उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों और हितग्राहियों की सक्रिय सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला के समापन की घोषणा की गई।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…