Ro no D15139/23

समाधान शिविरों से आसान हुई जनसेवाओं की राह, महिलाओं को घर के नजदीक मिल रहा योजनाओं का लाभ

*महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी से लेकर सुकन्या समृद्धि खाते तक, एक ही स्थान पर मिल रही सुविधाएं*

रायपुर , 03 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक सरल, त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर लोगों के लिए सुविधा केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के नगर पालिका परिषद रामानुजगंज द्वारा काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में आयोजित शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय, श्रम और धन की बचत हो रही है।

शिविरों में विशेष रूप से महिलाओं को महतारी वंदन योजना से संबंधित ई-केवाईसी, दस्तावेज सत्यापन तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं सहजता से पूरी करने का अवसर मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 04 की निवासी श्रीमती फूलवंती कश्यप ने शिविर में ही महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी पूर्ण कराई। उन्होंने बताया कि पहले अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिलने से प्रक्रिया सरल हो गई है।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 01 की श्रीमती कमला देवी, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, ने भी शिविर में अपना ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराया। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा के कामकाज के बीच आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करना कठिन होता था, लेकिन शिविर की व्यवस्था से उनका कार्य आसानी से संपन्न हो गया।

शिविर का सकारात्मक प्रभाव महिलाओं की वित्तीय सशक्तिकरण यात्रा में भी दिखाई दे रहा है। वार्ड क्रमांक 04 की सुष्मिता देवी ने महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी कराने के साथ बताया कि योजना से प्राप्त राशि को वे अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित रूप से जमा करती हैं। उनके अनुसार शिविर में उपलब्ध सुविधाओं ने समय और अतिरिक्त खर्च दोनों की बचत की है।

हितग्राहियों ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त करना अब पहले की अपेक्षा अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक हो गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका रामानुजगंज के इन शिविरों में महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, ई-केवाईसी, दस्तावेज सत्यापन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4872.2 मिमी वर्षा दर्ज

      – जिले में आज 121.8 मिमी बारिश हुई राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के…

    Read more

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

      मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के बच्चों का किया सम्मान, उनके साथ बैठकर किया भोजन और साझा किए अपने जीवन के अनुभव रायपुर 24 अगस्त 2026/ श्रमिक हमारे विकास की…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें