Ro no D15139/23

नियद नेल्ला नार योजना से संवर रही वनांचल की राह

ग्राम बंडा के ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का नया सहारा

रायपुर, 10 फरवरी 2026/ नियद नेल्ला नार योजना ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब सरकार संवेदना, अवसर और कौशल के साथ लोगों तक पहुँचती है, तो बदलाव सिर्फ संभव ही नहीं बल्कि सुनिश्चित होता है। छत्तीसगढ के बस्तर की यह परिवर्तन यात्रा आने वाले समय में शांति, विकास और समृद्धि की स्थायी नींव तैयार करेगी। सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाएं अब ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयासों से सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बंडा के ग्रामीणों को आजीविका का नया अवसर मिला है।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना एवं सुकर त्रई योजना के अंतर्गत ग्राम बंडा के अनुसूचित जनजाति वर्ग के 10 चयनित ग्रामीणों को उन्नत नस्ल के सुकर प्रदान किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की आय बढ़ाना, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर बनाना है। सुकर पालन योजना के अंतर्गत उन्नत नस्ल के 1 नर और 2 मादा सुकर (कुल 3) सुकर प्रदान किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य विशिष्ट जाति/जन जाति के पशुपालकों को शामिल करना है। इस योजना में 90% तक का सरकारी अनुदान (सब्सिडी) शामिल है, जो छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संगठित करने के लिए संचालित

सुकमा कलेक्टर के निर्देश और पशुपालन विभाग के उपसंचालक के मार्गदर्शन में कोंटा पशु चिकित्सालय की टीम ने ग्राम में पहुंचकर सुकर पालकों को सुकरों का वितरण किया। इस दौरान हितग्राहियों को सुकर पालन की सही विधि, संतुलित आहार, स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर प्रबंधन की जानकारी भी दी गई, ताकि वे इस कार्य से नियमित आय अर्जित कर सकें। योजना से लाभान्वित ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें गांव में ही रोजगार का अवसर मिल रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। ग्रामीणों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ, दुर्गम और संचारविहीन क्षेत्रों में लोगों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। इस प्रकार नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में आजीविका के नए रास्ते खुल रहे हैं और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगा है, जो उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए