Ro no D15139/23

पंडरिया विधानसभा की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार और क्षेत्र के विकास के लिए बनाई ट्रिपल इंजन सरकार: भावना बोहरा

*भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत : भावना बोहरा*

छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों के चुनाव में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने अपना जीत का परचम लहराया है। पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भी भाजपा ने अपने जीत का परचम लहराया है वहीं प्रदेश की सभी दस नगर निगमों में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को क्लीन स्वीप कर दिया है।

इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने नगर की अस्थिर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई जिसके लिए मैं सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करती हूँ। प्रदेश के 10 नगर निगम में जनता ने अपने जनादेश से भाजपा के महापौर को चुना है। पंडरिया नगर में भी नगर पालिका अध्यक्ष हेतु भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे जी को जनता ने ऐतिहासिक जीत के साथ पंडरिया के विकास एवं पूर्व की अस्थिर नगर कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं ठप्प पड़े विकास कार्यों को नाकारा और डबल इंजन भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है, यह जीत जनता एवं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के निष्ठा, आस्था और विश्वास की जीत है। भाजपा ने विकास और जनता के हित के विषयों को लेकर चुनाव में जनता तक अपनी बात पहुंचाई लेकिन पंडरिया में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जनता को डराने-धमकाने, शांति भंग करने और अराजकता फैलाकर चुनाव में भय का माहौल बनाया, परन्तु जनता ने कांग्रेस के इस भय, अपराध और भ्रष्टाचार की नीतियों को नकार कर पंडरिया, पांडा तराई और इंदौरी सहित पूरे प्रदेश में विकासवादी एवं भाजपा के सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार बनाया है। जनता ने मोदी जी की गारंटी और अटल विश्वास पत्र पर जताया है। यह साबित करता है कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों पर जनता का विश्वास बढ़ा है। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, अंबिकापुर, चिरमिरी और धमतरी में हुए चुनाव में 10 नगर निगमों में 10 पर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया है और दिल्ली चुनाव की तरह छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है।

भावना बोहरा ने कहा कि कबीरधाम जिला में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है यह 14 महीने की भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और जनता की अकंस्काहों के अनुरूप हुए विकास कार्यों का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। जिले के दोनों नगर पालिका में भाजपा की जीत हुईं वहीं 7 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। अपने जनादेश से जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि पांच वर्षों तक कांग्रेस के कुशासन में जनता ने जिस बदहाली को देखा है अब उसे समाप्त करते हुए हमारे नगर और शहरों के विकास के लिए भाजपा के सुशासन का सूर्योदय किया है।

भावना बोहरा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हमने विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता से पूरे किये हैं। पंडरिया नगर के विकास हेतु 10 करोड़ रुपए से अधिक, पांडातराई नगर में 12 करोड़ से अधिक एवं इंदौरी नगर में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। यह सभी कार्य आप सभी जनता के समर्थन से भाजपा की सरकार में पूर्ण हुए हैं और अब ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार में इन विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों का तिगुनी रफ़्तार से विकास करेंगे। चुनाव के पूर्व हमने अटल संकल्प पत्र एवं हमर संकल्प पत्र में जो भी वादे किये हैं अब उन्हें जनता के सुझाव एवं मार्गदर्शन से मुर्तपुर देंगे और हमारे शहर व नगर में विकास की अविरल धारा प्रवाह करते हुए पंडरिया, पांडातराई एवं इंदौरी नगर को एक विकसित व आदर्श नगर बनाकर समृद्ध पंडरिया विधानसभा के हमारे लक्ष्य को पूरा करेंगे।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

    *होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली* रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में गो-वंश संरक्षण व संवर्धन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के सन्दर्भ में विधानसभा में मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख