Ro no D15139/23

उन्नत नस्ल के सूकर पालन से बदली राजू भगत के जीवन की तस्वीर

*पशुधन विकास विभाग की योजना से बढ़ी आय, आत्मनिर्भरता की राह हुई मजबूत*

रायपुर, 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित सूकर वितरण योजना से प्रदेश के अनेक हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदननगर निवासी श्री राजू भगत ने उन्नत नस्ल के सूकर पालन के माध्यम से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

वर्ष 2024-25 में पशुधन विकास विभाग की योजना के अंतर्गत राजू भगत को 01 नर एवं 02 मादा उन्नत नस्ल के सूकर उपलब्ध कराए गए। विभागीय मार्गदर्शन और वैज्ञानिक पद्धति से पालन-पोषण के परिणामस्वरूप वर्तमान में उनके पास 02 नर, 06 मादा तथा 09 बच्चे हैं। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ी है और उनके लिए नियमित आय का स्रोत विकसित हुआ है।

श्री राजू भगत के अनुसार सूकर पालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 35 से 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा वे भविष्य में इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं।

पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, कृमिनाशक दवाएं, उपचार सुविधा तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के सतत सहयोग और हितग्राहियों के परिश्रम से सूकर पालन ग्रामीण क्षेत्रों में लाभकारी आजीविका के रूप में उभर रहा है।

  • Related Posts

    दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला- “शिक्षक…

    Read more

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान