Ro no D15139/23

बेटियों के लिए सजने वाला है खेल का मैदान बस्तर की महिला खिलाड़ी दिखाएंगी अपना दम

जगदलपुर, 17 फरवरी 2026/ बस्तर जिले में महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर एवं सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा  इस संबंध में जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं को 20 फरवरी के पूर्व अनिवार्य रूप से संपन्न कराएं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सभी विकासखण्डों में किया जाएगा।
इस वर्ष प्रतियोगिता में दो अलग-अलग आयु वर्गों को शामिल किया गया है, जिसमें 09 से 18 वर्ष तक की बालिकाएं और 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। मैदान पर एथलेटिक्स की 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ और तवा फेंक के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, वहीं खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी जैसे दलीय खेलों में भी कड़ा मुकाबला होगा। इसके साथ ही बैडमिंटन की स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। विकासखण्ड स्तर पर जो प्रतिभागी या दल प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वे सीधे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे, जिसके आयोजन की सूचना विभाग द्वारा बाद में दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों का पंजीयन निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण जानकारी के साथ किया जाए, जिसमें आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण भी शामिल है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर प्रभारी और जनपद पंचायतों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग का मुख्य उद्देश्य इन ग्रामीण एवं शहरी खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर तक पहुंचाना है, ताकि उन्हें भविष्य में एक बेहतर पहचान और मंच मिल सके।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए