Ro no D15139/23

साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं समयसीमा में पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए गए निर्देश

 कोरबा, 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सूनी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयसीमा के भीतर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन संबंधी समस्याएं, भूमि पर अवैध कब्जा, सीमांकन, नामांतरण, मानदेय शिक्षक भर्ती सहित अन्य राजस्व एवं विकास कार्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक