Ro no D15139/23

बस्तर अंचल के सहकारी बैंकों में किसानों को नगद राशि के भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी

*नकदी का अस्थायी संकट खत्म हुआ*

रायपुर, 27 फरवरी 2025/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान करने में आ रही अस्थायी नकदी समस्या का समाधान कर लिया गया है। सहकारी बैंकों में यह समस्या एसबीआई चेस्ट से नगद राशि की अनुपलब्धता के कारण उत्पन्न हुई थी। वर्तमान में यह समस्या हल हो गई है और किसानों को बैंकों से राशि का भुगतान किया जा रहा है।

बैंक प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। वर्तमान में नकदी की कोई कमी नहीं है, और किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार भुगतान किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है।

जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कोंडागांव जिले में एसबीआई चेस्ट से प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे सहकारी बैंक की पांच शाखाओं में वितरित किया जाता है, किन्तु, 24 और 25 फरवरी को एसबीआई चेस्ट से राशि नहीं मिल पाई, जिसके कारण नकदी का अस्थायी कठिनाई उत्पन्न हुई। नकदी संकट को दूर करने के लिए जिला सहकारी बैंक, जगदलपुर ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रतिदिन 3 करोड़ रुपये की आपूर्ति कोंडागांव के लिए सुनिश्चित की, परंतु राशि के पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन अंततः किसानों को उनकी राशि का भुगतान कर दिया गया। भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए एसबीआई चेस्ट में पर्याप्त राशि की उपलब्धता बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध का आग्रह किया गया है।

जगदलपुर संभाग के अन्य जिलों में भी प्रतिदिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये की नकदी की आवश्यकता होती है, जिसे विभिन्न बैंकों, विशेष रूप से एसबीआई की मदद से शाखाओं को भेजा जाता है। बैंक ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप नकदी आहरण की सुविधा दी जा रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

    मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक निर्देश*   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल