Ro no D15139/23

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
राजनांदगांव 28 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन तीन चरणों में संपन्न होगा। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव, द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया एवं तृतीय चरण में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ व डोंगरगांव में निर्वाचन कार्य संपन्न कराए जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 4 फरवरी 2025 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 6 फरवरी 2025 अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 6 फरवरी 2025 अभ्यर्थिता नाम वापसी के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर सूची प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो) प्रथम चरण 17 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 20 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। इसके पश्चात मतदान केन्द्रों में मतगणना की जाएगी। खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यकता हो) प्रथम चरण 18 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 21 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 24 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से कराई जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर प्रथम चरण 19 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 22 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय पर प्रथम चरण 20 फरवरी 2025, द्वितीय चरण 23 फरवरी 2025 एवं तृतीय चरण 25 फरवरी 2025 को सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

  • Related Posts

    टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम करमतरा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

    राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा मेरा युवा भारत के माध्यम द्वारा ग्रामीणों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच एवं उपचार के लिए…

    Read more

    निष्क्रिय श्रमिक पंजीयनों को नवीनीकरण कराने की अपील

    22000 पंजीयन एवं 9300 नवीनीकरण का लक्ष्य*   राजनांदगांव 25 अगस्त 2026। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत अधिसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला