Ro no D15139/23

सुशासन तिहार की त्वरित पहल, किसान की सिंचाई समस्या का हुआ समाधान किसान शशि कुमार टेकाम की खेती को मिली नई गति’

 कोरबा, 03 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पाली के ग्राम बक्साही निवासी कृषक  शशि कुमार टेकाम को जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से बड़ी राहत मिली है।
टेकाम लगभग 3 एकड़ कृषि भूमि में मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। खेतों की सिंचाई के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे, जिसके कारण उन्हें फसल को समय पर पानी उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वे तालाब के पानी पर निर्भर थे। अपनी इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने डोंगानाला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पंप प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें मौके पर ही 3 एचपी पेट्रोल पंप उपलब्ध कराया गया। अब इससे फसल को समय पर पानी मिलने से उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।
उन्होंने अपनी समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें समय पर सहायता मिली है, जिससे उनकी खेती की एक बड़ी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
  • Related Posts

    वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से निपटने बस्तर संभाग में 180 कॉम्बेट दल गठित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    जगदलपुर 24 जून 2026/ वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्तर…

    Read more

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 5 दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन विश्व योग दिवस के अवसर पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में हुआ योगाभ्यास अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 24 जून 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा, अंबिकापुर (जिला-सरगुजा) के अधीन शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में विश्व योग दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश