Ro no D15139/23

माता कौशल्या के संस्कारों ने बनाया प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरूषोत्तम : केदार कश्यप

महिला मानस मंडली के सदस्य हुए सम्मानित
वन मंत्री कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल
रायपुर । वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रभु श्रीराम को माता कौशल्या के संस्कारों1में आयोजित दो दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का काम कर रहे हैं। अयोध्या में इतने लंबे वर्षों के बाद प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रयास ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया और यहां कठिन परिस्थितियों से बहुत कुछ सीखा और मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाए।
वन मंत्री श्री कश्यप ने माता कौशल्या मंदिर का पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। वे गंगा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समारोह में विभिन्न स्थानों से आए मंडली मानस मंडली की महिलाओं को सम्मानित भी किया।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माता कौशल्या के तीर्थ नगरी चंदखुरी को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। यहां सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं, उनकी याद में छत्तीसगढ़ में आज भी भांजों का चरण स्पर्श करने की परंपरा है। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने भी सम्बोधित किया। समापन अवसर पर प्रसिद्ध गायिका सुश्री सनमुखप्रिया के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल नगर पंचायत चंद्रपुरी के अध्यक्ष श्री प्रतीक बैस, नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विष्णु भैया की ‘महतारी वंदन’, तीज-त्योहार की खुशियों संग बच्चों के भविष्य को मिल रही उड़ान

    रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है।…

    Read more

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र

    176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे*   विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक   संत कच्छप सहायक संचालक   रायपुर,26 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए