Ro no D15139/23

अम्बिकापुर के खालपारा एवं झंझटपारा की स्लम बस्तियों ने लिया नया रूप, झुग्गी झोपड़ियों के स्थान पर दिखते हैं अब पक्की छत वाले मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी

अम्बिकापुर 14 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में गरीब कच्चे मकान में रहने वालों को उनके सपनों का पक्का मकान मिल रहा है। नगर पालिक निगम अंबिकापुर में वार्ड नंबर 13 झंझटपारा और वार्ड नंबर 06 खालपारा का स्वरुप आज पूरी तरह बदल गया है। आज से कुछ वर्ष पहले जहां केवल झुग्गी झोपड़ी ही दिखाई देती थी। कच्चे,घास-फूस और तंबू वाले मकानों की जगह आज प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बने सर्वसुविधायुक्त पक्के मकान ने ले ली है। यहां के मेहनत-मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। खालपारा और झंझटपारा के स्लम बस्तियों में कुल मिलाकर 112 आवास स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 95 आवास बनकर पूर्ण हो चुके है शेष 17 आवास निर्माणाधीन है।
क्षेत्र के लाभान्वित हितग्राहियों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि वे पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे।जब कच्चा मकान था तो बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में कच्ची छत से पानी गिरता था, दीवारों में सीलन और नमी में रहना मुश्किल था। बचत कर जमा की गई कुछ राशि भी कच्चे मकान के मरम्मत में खर्च हो जाती थी।  ऐसे में पक्का मकान निर्माण करना मुश्किल था। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमें और हमारे आस-पड़ोस के गरीब परिवारों को पक्का मकान मिल गया और पूरी बस्ती की रौनक बढ़ गई है।

  • Related Posts

    प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को…

    Read more

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती परीक्षा संपन्न, सरगुजा में 107 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

      अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   जिला सरगुजा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया तेजी से जारी है। इसी क्रम में मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने