Ro no D15139/23

सोख्ता गड्ढा पानी को व्यर्थ होने से बचाता है और भूजल स्तर को बढ़ाने में मददगार : अध्यक्ष जिला पंचायत

राजनांदगांव 25 जून 2025। जिले में वर्षा के जल को संरक्षण करने के उद्देश्य से हर ग्रामों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाने एवं पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम भंडारपुर में ग्रामीणों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर अभियान की शुरूआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सोख्ता गड्ढा पानी को न केवल व्यर्थ होने से बचाता है, बल्कि भू-जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। सोख्ता गड्ढा पर्यावरण को साफ रखने में मदद करता है, क्योंकि यह गंदे पानी को साफ करके जमीन में रिसने देता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर सोख्ता गड्ढा बनाकर वर्षा के जल का संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा ग्रामीणों को भी पौधरोपण करने एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की भी आव्हान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद, सरपंच श्रीमती सीमा चंन्द्रवंशी, ग्राम पटेल श्री दसरथ चंद्रवंशी, श्री रमेश चंद्रवंशी, श्रीमती मुनबाई चंद्रवंशी, श्रीमती यशोदा पटेल, श्रीमती यशोदिया साहू, श्री चुनुराम साहू, श्री गैंदालाल साहू, श्रीमती सावित्री चंद्रवंशी, पंच श्री संजू साहू, श्री हेमंत साहू, श्री धनंजय जंगीर, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, दीपा सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!